Uncategorized

बारिश, आंधी -तूफान से नदी क्षेत्र के गांवों की रूक गई जीवन की रफ्तार

ग्रामीणों में कभी भी फूट सकता है आक्रोश का लावा

शासन प्रशासन ठेकेदार जनप्रतिनिधियों को कोस रही है जनता

धमतरी। कोलियारी खंरेगा जोरातराई निर्माणाधीन 32 किलोमीटर के मार्ग में सड़क पर गुणवत्ता विहीन कार्य करते हुए मिट्टी डाल दिए जाने के कारण कल शाम को अचानक मौसम खराब होने के बाद हुई बारिश आंधी तूफान के चलते सड़क में कीचड़ हो जाने के कारण जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध रहा। कलारतराई गांव के पास निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन सड़क में स्थिति इतनी भयावह थी की लोग गिर रहे थे जिससे वहां पर काफी संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन एकत्रित हो गया था यही स्थिति ग्राम दर्री के पास जो ठोस सड़क था उस पर पेड़ गिर जाने से सड़क के दोनों और कीचड़ फैल गया था जिससे आवागमन में काफी परेशानी हुई ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद 6 घंटे बाद सड़क से पेड़ को हटाने में सफल हुए अमूमन यही स्थिति पूरे निर्मणाधीन सड़क की रही है जबकि ठेकेदार को बार-बार जिम्मेदार अधिकारी के माध्यम से अवगत कराया गया कि सड़क को चलने लायक बना दिया जाए लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं आने वाले समय में ग्रामीणों के आक्रोश का लावा कभी भी फूट सकता है। अभी तो अचानक थोड़ी बारिश होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है तो आने वाले समय में मूसलाधार बारिश के बाद यह सड़क बदहाल हो जाएगा और तो और सड़क बनाने के लिए जो मिट्टी डाली गई है उसे उसके मजबूतीकरण पर भी उंगली उठ रही है क्योंकि इस सड़क पर निरंतर हाईवा चलती है और भारी वाहन के कारण आगामी समय में भी सड़क के ज्यादा समय तक चलने योग्य बनना नहीं दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!