Uncategorized

जिला पंचायत धमतरी में 8 समितियों का हुआ गठन


धमतरी। जिला पंचायत धमतरी में 8 समितियों का गठन हो गया है। पहले 5 समितियों के लिए नाम तय हुए थे। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद तीन समिति बढ़ायी गई है। 8 समिति के सदस्यों के रूप में प्रमुख रूप से सभापति के रूप में अध्यक्ष अरूण कुमार सार्वा, उपाध्यक्ष गौकरण साहू, टीकाराम कंवर, पूजा सिन्हा, मीना साहू, अजय ध्रुव, मोनिका ऋषभ देवांगन, कुलेश्वरी गायकवाड़ का नाम शामिल है। जिला पंचायत में 5 समिति सामान्य प्रशासन, शिक्षा, कृषि, वन विभाग की थी। इसे बढ़ाने के लिए भाजपा की ओर से जिला पंचायत समितियों के गठन के प्रभारी रहे राजेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर को अनुमोदन के लिए पत्र तैयार कर भेजा था। जिस पर अनुमोदन पारित हो गया। 5 के बजाय अब 8 समितियों का गठन किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा सामान्य प्रशासन, गौकरण साहू शिक्षा विभाग, टीकाराम कंवर सभापति वन विभाग, पूजा सिन्हा सभापति संचार एवं सकर्म, मीना साहू सभापति सहकारिता, अजय ध्रुव वन विभाग, मोनिका ऋषभ देवांगन महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कुलेश्वरी गायकवाड़ खनिज प्रबंधन विभाग सभापति बनाये गये हैं। ज्ञात हो कि जिला पंचायत में भाजपा के 11 सदस्य चुनाव जीतकर आये थे। जबकि दो सदस्य कांग्रेस के हैं। भाजपा के अन्य सदस्य सभापति नहीं बन पाये, उन्हें अलग अलग विभागों में सदस्य के रूप में समाहित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!