Uncategorized

लंबे समय से जमे निगम अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगा ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन


धमतरी। गुरुवार को शहरी क्षेत्र के ठेकेदारों ने निगम के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया। भुनेश चक्रधारी, मो. इरफान, सुशील पवार, संदीप, पिंटू अग्रवाल ने बताया कि महापौर व सभापति एवं पीडब्लूडी के आदेश के बाद भी निगम के कर्मचारी मनमानी कर रहे है। उन्होंने निगम में एक ही विभाग में नौ सालो से जमे अधिकारियों पर भी मनमानी का आरोप लगाया। मनमानी के चलते ठेकेदारों को कई तरह की परेशानी हो रही है। मौका स्थल में निवेदन के बाद भी उपस्थिति नहीं देते है। दो साल से महापौर निधि का अस्सी लाख भुगतान भी लंबित है। इसे त्वरित भुगतान किया जाय क्योकि इसके अभाव में कई ठेकेदारों को कार्य करने में दिक्कते हो रही है। उन्होंने अधिकारियों की मनमानी पर रोक, बिलो का भुगतान कार्य पूर्णता के पन्द्रह दिवस तक सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगो को लेकर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर दीपक लोढ़े, श्री बरडिया सहित अन्य मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!