Uncategorized

परीक्षार्थियों को नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने दीं शुभकामनाएं

भखारा-नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जो उनके परिश्रम, आत्मविश्वास और धैर्य की सच्ची परीक्षा लेती है।
अध्यक्ष श्रीमती जैन ने विद्यार्थियों से पूरे मनोयोग, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है तथा यही विद्यार्थी आगे चलकर नगर और राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं।उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उत्तम परिणाम एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!