Uncategorized

सोशल क्लब एवं सखी सहेली ग्रुप द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न


धमतरी। धमतरी सोशल क्लब एवं सखी सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में, सत्योम पैलेस के सुसज्जित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में माला महावर एवं ममता गोयल के कुशल नेतृत्व में धमतरी नगर की सम्मानित एवं प्रेरणास्रोत महिलाओं सुमित्रा अग्रवाल, मनीषा शाह, डॉ. वर्षा जैन, मीना खण्डेलवाल, सरोज अग्रवाल, रीटा लुंकड़, अनिता मित्तल, ओमलता राठी, सरला राखेचा, अनु नंदा, ममता लोहाना, आशा गांधी, डॉ. वीणा चटर्जी, स्नेहा अग्रवाल, रमा अग्रवाल एवं शोभा मगर की उपस्थिति में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। विशिष्ट सम्मान समारोह महिला दिवस के पावन अवसर पर समाज सेवी श्रीमती रमा अग्रवाल, श्रीमती शोभा मगर एवं श्रीमती ओमलता राठी को श्रद्धा, आदर एवं कृतज्ञता के साथ सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!