लेडीज क्लब में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्व

धमतरी। लेडीज क्लब द्वारा धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया। क्लब की संरक्षिका कामिनी कौशिक, क्लब की संचालिका उषा गुप्ता एवं अध्यक्ष काजल सिन्ह, सचिव साधना साहू एवं कोषाध्यक्ष रचना नायडू द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई। इसके पश्चात लेडीज क्लब की प्रार्थना की गई और विश्व शांति के लिए मौन रखा गया। तत्पश्चात कामिनी कौशिक ने सावन के महत्व, हरियाली त्यौहार जो की सुख एवं समृद्धि का प्रतीक है उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी गुरुकुल की सखियों को बहुत-बहुत बधाई दी। इसके पश्चात क्लब की संचालिका उषा गुप्ता ने सबको सावन की बधाई देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की घोषणा की। यह कार्यक्रम भारती राव एवं वीणा नायडू जी की किटी पार्टी में सम्पन्न हुआ । सर्वप्रथम हरित हाउजी कराई गई जिसमें प्रथम स्थान नीता अजमानी, द्वितीय स्थान शुभ्रा गौर, एवं तृतीय स्थान ज्योति गुप्ता ने प्राप्त किया। सावन क्वीन संगीता सिन्हा बनी क्लब द्वारा कराए गए हरित शृंगार में प्रथम लीला शर्मा, द्वितीय नीता रन सिंह, एवं तृतीय पूनम सिंह एवं गायत्री साहू बनी। भारती राव ने ग्रीनहाउसी कराई जिसमें प्रथम नीता रणसिंह, द्वितीय ज्योति गुप्ता एवं तृतीय सीमा हरदेल रही। वीना जी की हाउसिंग में प्रथम शिरीन हाशमी, द्वितीय लीला शर्मा एवं तृतीय स्थान मंजू सेन एवं मंजू महावर जी का रहा। द्वितीय हाऊजी में प्रथम स्थान रचना नायडू, द्वितीय स्थान नीता रन सिंह एवं तृतीय स्थान आरती कौशिक का रहा। क्लब हाऊजी में भी प्रथम स्थान सीमा हरदेल, द्वितीय स्थान लीला शर्मा एवं तृतीय स्थान शुभ्रा गौर जी ने जीता। सभी हरे परिधान में खूब सज धज कर नृत्य एवं गीतों का आनंद उठाया। गेम की निर्णायका ज्योति गुप्ता एवं श्रद्धा कश्यप रही। कार्यक्रम में बबली राजोरिया, माधवी शर्मा, नीता अजमानी, शारदा साहू, मंजू सेन, मंजू महावर, शुभ्रा गौर, पूनम सिंह, बलजीत आनंद देविका साहू, हरजीत अजमानी, संतोष लखोटिया, लीला शर्मा, चंदा शर्मा, आरती कौशिक, ज्योति गुप्ता, सरला खंडेलवाल, तनुजा सेन, आशा गुप्ता, शिरीन हाशमी, गायत्री साहू, नीता रन सिंह, प्रतिमा दीवान, रेनू खनूजा, सबीना रिजवी, प्रेम चौधरी, अनीता साहू, संगीता सिन्हा की उपस्थिति रही।