Uncategorized

केन्द्रीय नेताओं के प्रवास, स्वागत, क्रय व कंटेन्ट क्रियेटर समिति में मिला देशांत, प्रीतेश, रामू व विकास को स्थान

धमतरी। आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों में प्रदेश भाजपा लगातार जुटी हुई है। इसी के तहत लगातार नई नियुक्तियां व निर्णय लिये जा रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव द्वारा विधानसभा चुनाव 2023-24 के संदर्भ में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के सक्रिय व वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। जिनमें जिले के चार नेताओं को भी स्थान मिला है। केन्द्रीय नेताओं के प्रवास व स्वागत समिति में युवा भाजपा नेता देशांत जैन व प्रीतेश गांधी को सदस्य के रुप में शामिल किया गया है। वहीं क्रय समिति में रामू जगदीश रोहरा जो कि वर्तमान में प्रदेश भाजपा मंत्री है, इन्हें सदस्य बनाये गये है। इसके अतिरिक्त भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम को कंटेन्ट क्रियेटर समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति में स्थान मिलने पर भाजपाईयों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!