Uncategorized

पढ़ाई में स्वास्थ्य शिक्षा हो अनिवार्य -:डाँ श्रीमंत

व्यक्ति की सबसे अनमोल पूंजी है स्वस्थ जीवन-:पं.राजेश शर्मा

अलविदा डायबिटीज शिविर का धर्म प्रेमी समाजसेवी पं. शर्मा ने किया शुभारंभ

धमतरी। समाज के सामने स्वास्थ्य के क्षेत्र में चुनौती उत्पन्न करने वाला कोई बीमारी है तो वहां डायबिटीज जो की अनियमित दिनचर्या तथा खान-पान, डिप्रेशन तनाव के कारण लोगों को ग्रसित कर रही है इसके लिए जागरूक होना अति आवश्यक है समाज से अलविदा डायबिटीज को पूरी तरह खत्म करने के लिए जागृति के साथ-साथ स्कूली शिक्षा में स्वास्थ्य का विषय अनिवार्य होना चाहिए उक्त बातें डॉ.श्रीमंत कुमार डायबिटीज विशेषज्ञ एवं फिजिशियन अंतर्राष्ट्रीय योग एवं मेडिटेशन ट्रेनर द्वारा ओम मंडली शिव शक्ति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित निशुल्क अलविदा डायबिटीज शिविर में लोगों से कही इससे पूर्व इस शिविर का शुभारंभ शहर के धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा तथा नगर निगम के पूरे स्वभाव की राजेंद्र शर्मा एवं अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा किया गया। राजेश शर्मा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति की सबसे अनमोल पूंजी स्वस्थ जीवन है इसलिए अच्छे संस्कार के साथ ही धर्म कर्म से मानसिक शांति प्राप्त कर अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहिए वहीं राजेंद्र शर्मा ने कहा कि धर्म के साए में किया हुआ प्रत्येक कार्य सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है अलविदा डायबिटीज शिविर भी एक ऐसा ही जनहित करी कार्य है जिसका सकारात्मक परिणाम समाज के लिए आएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!