Uncategorized

108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ किया विश्वकर्मा पूजन

धमतरी-आज जिला धमतरी में 108 एम्बुलेंस सेवा के सभी कर्मचारियों ने जिला प्रबंधक गीतेश पाली के नेतृत्व में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजन संपन्न किया। भगवान विश्वकर्मा को सृजन, तकनीक और यांत्रिकी के देवता के रूप में पूजा जाता है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कार्यस्थल पर सुरक्षा, वाहन संचालन में सुचारूता और जनसेवा की निरंतरता हेतु विशेष प्रार्थना की।पूजन के दौरान जिला प्रबंधक गीतेश पाली ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा जन-जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। विश्वकर्मा पूजन जैसे अवसर हमें यह संकल्प दिलाते हैं कि हम पूरी निष्ठा और समर्पण से जनता की सेवा करते रहेंगे।इस अवसर पर 108 के पायलट तोंमपाल, प्रदीप साहू, धनंजय साहू, धीरेन्द्र कुमार और गोपी किशन साहू तथा ईएमटी चित्रसेन, खिलेश्वर, तुलसी, अनिल साहू, रेशमी सेन और एवन साहू सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एकजुटता और टीम भावना का परिचय देते हुए विश्वकर्मा भगवान से जनहित में सेवा कार्य की सफलता हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!