Uncategorized

गोलबाजार,आमापारा में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा आरोपी गिरफ्तार

सूचना प्राप्त हुआ की गोल बाजार आमापारा बैगा होटल के पास दीपक साहू पिता गिरधारी साहू, 25 वर्ष निवासी जालमपुर वार्ड श्रीराम चौक धमतरी अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये गोल बाजार के पीछे आमापारा धमतरी बैगा होटल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया.आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी से धारदार लोहे का चाकू जप्त कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
धमतरी पुलिस द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर शहर में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.
गोपी चंद्राकर,आर.गणेश नेताम,भूपेंद्र पदमशाली का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!