Uncategorized

मंत्री गजेंद्र यादव का धमतरी आगमन, महापौर रामू रोहरा ने किया भव्य स्वागत

साय कैबिनेट में शामिल स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव का आज प्रथम बार नगर आगमन हुआ। उनके स्वागत में नगर का माहौल उल्लास और उत्साह से भर गया।नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा ने बिलाई माता मंदिर परिसर में उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।स्वागत उपरांत मंत्री गजेंद्र यादव ने महापौर श्री रोहरा के साथ नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!