Uncategorized

आगामी विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारी के तहत एसपी प्रशांंत ठाकुर के निर्देश पर नगरी में हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण

नगरी अनुभाग के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दी गई चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण

धमतरी आगामी विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारी को मद्देनजर रखते हुये आज पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर के निर्देश पर नगरी थाना में प्रशिक्षण दी गई।सिहावा विधानसभा के सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस थाना नगरी में आयोजित किया गया था। पीपीटी के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को मतदानपूर्व तैयारियों एवं मतदान दिवस के दायित्वों , सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था बनाने, निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए।

बताया गया कि क्या करें, क्या ना करें. प्रशिक्षण में एसडीओपी. नगरी मयंक रणसिंह,डीएसपी. आर.के.मिश्रा,डीएसपी. भावेश साव,थाना प्रभारी नगरी निरी.अरुण साहू, थाना प्रभारी सिहावा निरी.लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी मेचका,दुगली,चुनाव सेल प्रभारी सउनि.राकेश मिश्रा, डीआरजी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!