Uncategorized

सेमरा डी में रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

कहा- असम में विकास पर मुहर, बंगाल ने चुना परिवर्तन

धमतरी। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने ग्राम सेमरा डी में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह सबका साथ-सबका विकास की जीत है। असम की जनता ने विकास पर मुहर लगाई है तो बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए भाजपा को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार का कमाल पूर्वोत्तर से बंगाल तक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबी हैं, जबकि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती है।बंगाल की जनता तुष्टिकरण, हिंसा की राजनीति से तंग आ चुकी थी। जनता ने भाजपा को मौका दिया है ताकि सोनार बांग्ला का सपना पूरा हो। माताओं-बहनों की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार भाजपा की प्राथमिकता रहेगी। इस जीत के जश्न में जिला महामंत्री राकेश साहू, धनेश्वरी साहू, फ़तेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, बालाराम साहू, भगत यादव, मंडल अध्यक्ष अमन राव, सरपंच सुनीता ध्रुव, कमल नारायण ध्रुव, साकेत साहू, सोहन साहू, पन्नालाल थवाईत, फूल सिंह, मक्खन, मूलचंद, सियाराम यादव, रतीराम, राजेश्वर, उमेश कुमार, चंद्रिका, डोमेश्वरी, लक्ष्मी नेताम, टिकेश्वरी नेताम, वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!