Uncategorized

बंगाल में कमल खिलना भारत के विश्व गुरु बनने का पवित्र संदेश है- विजय मोटवानी

धमतरी। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि 74 वर्ष बाद बंगाल में भाजपा का कमल खिलना भारत के विश्व गुरु बनने का सार्थक और पवित्र संदेश है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत अपनी पुरानी विश्व गुरु की भूमिका फिर निभाएगा। बंगाल के जनमानस ने कमल छाप पर वोट देकर बता दिया है कि बंगाल रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद की सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की राष्ट्रभक्ति को नए सिरे से परिभाषित करने की परंपरा है। आने वाले समय में पूरा देश हिंदुत्व के एक सूत्र में बंधकर मां भारती को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करेगा। निगम स्वास्थ्य विभाग सभापति निलेश लुनिया ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास मंत्र की जीत है। जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को नकार कर राष्ट्रहित को चुना है। इस अवसर पर अखिलेश सोनकर, हेमंत बंजारे, संतोष सोनकर, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, प्रकाश सिन्हा, छोटू वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!