Uncategorized

राज्यपाल से मिला रेडक्रॉस धमतरी का प्रतिनिधिमंडल, जिले में भवन की रखी मांग

धमतरी। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी की टीम ने कलेक्ट्रेट में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान और सेवा कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने 8 मई को स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में धमतरी जिले से ज्यादा से ज्यादा सदस्यों की भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने रेडक्रॉस के कार्यों को मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरमैन प्राप्ति वाशानी, वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान, जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी, जिला सदस्य हेमराज सोनी, गणेश साहू, होमेश चंद्राकर और प्रदेश प्रतिनिधि प्रदीप साहू ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में रेडक्रॉस भवन की मांग की गई ताकि नवयुवाओं को प्रशिक्षण देकर अच्छे नागरिक बनाया जा सके और नवाचार कार्यक्रम संचालित किए जा सकें। भेंट के दौरान राज्यपाल ने रेडक्रॉस के नए सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के जुड़ने से सेवा कार्यों को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!