Uncategorized

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल: पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष

हरख जैन ने दी बधाई, कहा—यह जीत नेतृत्व, रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

भखारा.गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत पर हरख जैन पप्पू ने खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

हरख जैन ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में आज़ादी के बाद पहली बार भाजपा की स्वतंत्र सरकार बनने जा रही है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने इस विजय को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया। आईएसमें छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी पश्चिम बंगल जाकर मेहनत की।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भाजपा के बढ़ते प्रभाव को उन्होंने “नए भारत की तस्वीर” बताया।
हरक जैन ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत, जनता से सीधा संवाद और विकास के मुद्दों पर आधारित राजनीति ने भाजपा को यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकारें जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।
अंत में उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत आने वाले समय में देश को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!