अध्यक्ष निधि से सार्वजनिक स्थल पर बनेगा शेड, भूमि पूजन संपन्न
*जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारंपरिक विधि से हुआ भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा*

भखारा.नगर क्षेत्र में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष निधि से एक महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत की गई है। सार्वजनिक स्थल पर शेड निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस कार्य से क्षेत्रवासियों को धूप एवं बारिश से राहत मिलेगी और सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, ओमकार राव, चंद्रहास यादव, अर्जुन सेन एवं राकेश साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के अवसर पर सभापति गण छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, राजू सेन, देवकी यादव, रामेश्वरी यादव, योगेश्वर यादव, यशवंत साहू, रामकृष्ण नेताम, रोशन साहू सहित विधायक प्रतिनिधि हरख जैन भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस निर्माण कार्य के सफल क्रियान्वयन की कामना की।
अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
यह शेड निर्माण कार्य न केवल आमजन को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि सामाजिक गतिविधियों के लिए भी एक सशक्त मंच साबित होगा। नगर पंचायत की यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।