Uncategorized

भक्ति और शक्ति के पावन पर्व नवरात्र की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी बधाई

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इस पावन पर्व के अवसर पर माँ दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्रीमती साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और साधना का पर्व है। यह पर्व हमें आंतरिक शक्ति और आत्मबल को पहचानने का अवसर देता है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना कर हम अपने जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और नवचेतना का संचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह समय आत्मनिरीक्षण का भी होता है, जब हम अपने जीवन की नकारात्मकताओं से मुक्ति पाकर एक नई शुरुआत करते हैं। माँ दुर्गा की आराधना से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है, जिससे समाज में भी सद्भाव, एकता और संस्कारों का संचार होता है। प्रदेशवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए स्वच्छता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। अंत में श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि माँ दुर्गा सबको शक्ति प्रदान करें, प्रदेश में खुशहाली और उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो यही मेरी प्रार्थना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!