Uncategorized

भव्य कुरुद दशहरा महोत्सव का आज से होगा शुभारंभ

लोकनाट्यकार चन्द्रभूषण वर्मा कृत महतारी लोक कला मंच की आज होगी शानदार प्रस्तुति


कुरुद। लगातार 26 वर्षों से परंपरा को जीवित रखे हुए नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के लिए धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामलीला मंचन, आकर्षक आतिशबाजी और मीनाबाज़ार की रंगारंग झलकियां देखने को मिलेंगी। महोत्सव का शुभारंभ आज रात्रि 8 बजे खेल मैदान कुरूद में होगा। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विधायक अजय चन्द्राकर मुख्य अतिथि होगे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर करेंगे। इस अवसर पर नपं कुरूद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, तपन चन्द्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। महोत्सव समिति से अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, महासचिव भानु चन्द्राकर एवं कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा भी उपस्थिति देंगे। उद्घाटन समारोह में लोकनाट्यकार चन्द्रभूषण वर्मा कृत महतारी लोक कला मंच की शानदार और मनमोहक प्रस्तुति दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। 23 को अनुराग धारा (कविता वासनिक), 24 को सुनील तिवारी नाईट (सुनील तिवारी), 25 को रंगझरोखा (दुष्यंत हरमुख) 27 को लोक प्रयाग (राजेश साहू) 28 मया के संदेश ( उर्वशी साहू कचरा-बोदरा) व 2 अक्टूबर को शरद अग्रवाल नाईट्स का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!