Uncategorized

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को लेकर धमतरी पुलिस तैयारी मोड पर

वारंट तामिली,अवैध हथियार,आबकारी,सीमा चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष निगरानी

एसपी धमतरी ने निष्पक्ष,शांतिपूर्ण, भयमुक्त मतदान एवं आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक सुरक्षा, सतर्क निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का अभियान तेज कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा आज पुलिस लाईन रूद्री में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग लेकर आगामी पंचायत उप निर्वाचन-2026 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में 1 जून 2026 को मतदान एवं 4 जून 2026 को मतगणना संपन्न होनी है तथा थाना अर्जुनी, थाना कुरूद, थाना भखारा एवं चौकी करेली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों – ग्राम बिरेतरा, लीलर, बागोडर, कुहकुहा, गोबरा, सिवनीकला, सेमरा बी, चर्रा एवं मोतिमपुर सहित कुल 10 मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाना है।
एसपी धमतरी ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लगातार पेट्रोलिंग, प्रभावी निगरानी एवं आसूचना संकलन किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।बलों को ब्रिफिंग के दौरान एसपी धमतरी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन, सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा लगातार आसूचना संकलन सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक भानूप्रताप चंद्राकर, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, डीएसपी एसजेपीयू यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!