Uncategorized

स्व. विनोद पेंढारकर स्मृति अंडर-16 एलीट ग्रुप का रायपुर ब्लू बना चैंपियन

धमतरी के पी.जी. कॉलेज स्टेडियम की पिच और आउटफील्ड की चयनकर्ताओं ने की सराहना

अनमोल राज सिंह के शानदार 174 रनों की बदौलत रायपुर ब्लू ने बिलासपुर को हराया

धमतरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तत्वावधान में धमतरी स्थित पी.जी. कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित 4 दिवसीय ‘स्व. विनोद पेंढारकर स्मृति अंडर-16 एलीट ग्रुप’ का फाइनल मैच संपन्न हुआ। 26 मई से 29 मई 2026 तक खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में रायपुर ब्लू ने बिलासपुर को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
मैच में बिलासपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और रायपुर ब्लू को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रायपुर ब्लू की टीम ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 143 ओवरों में 10 विकेट खोकर 407 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रायपुर के बल्लेबाज अनमोल राज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 296 गेंदों में 23 चौकों की मदद से सर्वाधिक 174 रन बनाए।
407 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम रायपुर ब्लू की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 108.5 ओवरों में महज 206 रनों पर ऑलआउट हो गई। रायपुर ब्लू की ओर से पंचम डोंगरे ने 4 विकेट और हर्ष साहू ने 3 विकेट लेकर बिलासपुर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
धमतरी जिला क्रिकेट संघ द्वारा विगत 6 वर्षों से पी.जी. कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम का रख-रखाव व संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। मई माह की भीषण गर्मी में भी स्टेडियम की हरी-भरी घास युक्त आउटफील्ड और बेहतरीन पिच की मैच में उपस्थित चयनकर्ताओं, ऑब्जर्वर, अंपायर्स और दोनों टीमों के कोचों ने जमकर प्रशंसा की। उन्होंने इस मैदान व पिच को टेस्ट मैच के आयोजन के लिए पूरी तरह उपयुक्त बताया
मैच के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता टीम रायपुर ब्लू को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सहसचिव अजय तिवारी ने ‘विनर कप’ प्रदान किया। वहीं, उपविजेता बिलासपुर की टीम को धमतरी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय बाबर ने ‘रनर कप’ सौंपकर पुरस्कृत किया. उक्त जानकारी सकुश गुप्ता सहसचिव
धमतरी जिला क्रिकेट संघ ने दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!