Uncategorized

मनरेगा बचाओ संग्राम एवं किसानो की शत प्रतिशत धान खरीदी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट घेराव

घेराव के पूर्व सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को कमजोर किए जाने के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत तथा धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों और शत-प्रतिशत धान खरीदी की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया। इसके पूर्व कांग्रेसियों द्वारा कलेक्ट्रेट मोड़ के पास सभा का आयोजन किया गया। जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के जीवन का सहारा है, लेकिन केंद्र सरकार लगातार इसके बजट और अधिकारों में कटौती कर इसे कमजोर कर रही है। वहीं दूसरी ओर धान खरीदी में अव्यवस्थाओं के कारण किसान परेशान हैं। इसके अतिरिक्त अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी सभा को संबोधित कर राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार को कोसा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, प्रदेश कांग्रेस स. सचिव पंकज महावर, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, अरविंद दोशी, मोहन लालवानी, कविता बाबर, नीलम चन्द्राकर आंनद पवार , डॉ लक्ष्मी ध्रुव आलोक जाधव, मनीषा साहू, आकाश गोलछा, बृजेश जगताप राजेश ठाकुर, हरमीन्दर छाबड़ा प्रकाश पवार राजेश पाण्डेय, सूर्य प्रभा चेटियार सुमन मेश्राम वतांजलि गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
————————–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!