Uncategorized

रायपुर में पुलिस गाड़ी की टक्कर से धमतरी निवासी स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन गंभीर

सिंधी समाज के पूर्व मुखी सुरेश अठवानी के पोते व सुमित अठवानी के 14 वर्षीय पुत्र की मौत, छाई शोक की लहर


धमतरी। रायपुर में एक दर्दनांक सड़क दुर्घटना घटी जिसमें भाई की मौत हो गई बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। जिनका उपचार जारी है। शहर के अंदर तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने भाई-बहन को टक्कर मार दी।
आज शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां लापरवाही और रफ्तार की भेंट चढ़कर एक 14 वर्षीय मासूम की जान चली गई। जबकि उसकी 8 वर्षीय छोटी बहन जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यह हादसा तब हुआ जब पुलिस की टोइंग वाहन ने स्कूटी में जा रहे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें लाभांडी निवासी 14 वर्षीय अंश अठवानी की मौके पर मौत हो गई और उसकी 8 साल की बहन नविशा अठवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि मृतक धमतरी सिंधी समाज धमतरी के पूर्व मुखी सुरेश अठवानी के पोते और सुमित अठवानी के पुत्र और घायल बेटी है। जो अब रायपुर में रहते हैं। घटना के बाद से धमतरी सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!