Uncategorized

श्यामतराई में 5 लाख की लागत से प्राथमिक शाला में टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

शिक्षा के मंदिर में सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए - रामू रोहरा


धमतरी। ग्राम पंचायत श्यामतराई (धमतरी) के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन टीन शेड निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर, जगदीश रामू रोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत धमतरी के सदस्य, कीर्तन मीनपाल ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, महापौर जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि, शिक्षा के मंदिर में सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत सदस्य, कीर्तन मीनपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ग्राम पंचायत श्यामतराई विकास की दिशा में निरंतर बेहतर कार्य कर रही है। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा और पंचायत स्तर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हम हमेशा प्रयासरत हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक, ग्राम पंचायत श्यामतराई की सरपंच श्रीमती डोमेश्वरी खेमलाल साहू उपसरपंच धनंजय (राजू) साहू, सचिव राजेश चन्द्रवंशी के अलावा पूर्व सरपंच श्रीमती अस्तला मरकाम, बालकराम साहू, उमेशचंद्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष टीकाराम साहू, पूर्व उपसरपंच नीलकंठ साहू, ग्राम पटेल तुकाराम साहू, साहू समाज अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद साहू, गोंडवाना समाज अध्यक्ष शोभित मरकाम, शाला समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, रोजगार सहायिका श्रीमती ईदू साहू, कोटवार कैलाश मेश्राम सहित समस्त पंचगण एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!