Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 21 को होगा प्रथम धमतरी आगमन, मेधावी छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान

कलेक्टर नम्रता गांधी,भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल, डीईओ जगदल्ले ने किया मेनोनाइट स्कूल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय का पहली बार धमतरी आगमन हो रहा है .वे 21 जून को दोपहर 2 बजे मेनोनाइट स्कूल प्रागंण में आयोजित जिला स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होंगे जंहा उनके द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं के प्रावीण्य श्रेणी के छात्र छात्राओं व नेशनल खिलाड़ियों का सम्मान किया जायेगा. कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारिया की जा रही है. कार्यक्रम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले कक्षा 10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों तथा नेशनल गेम्स में हिस्सेदारी लेने वाले विद्यार्थियों, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों का सम्मान होगा । इसके उन्हें चेक प्रदान किया जाएगा.आगमन की तैय्यारियों का जायजा लेने कलेक्टर नम्रता गांधी प्रदेश भाजपा महामंत्री रामू रोहरा, एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने आज मेनोनाइट स्कूल का निरीक्षण भी किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!