Uncategorized

रासेयो के शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य व नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरुक

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। शासकीय उमावि कातलबोड के रासेयो का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम नवीन जोरातराई में 22 दिसम्बर तक आयोजित किया गया है। प्रथम दिवस सुबह 11 बजे सभी स्वयंसेवक शिविर स्थल मे पहुँचकर आवास स्थल के आसपास की सफाई किये तत्पश्चात दोपहर 3 बजे उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि खिलेश्वरी कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत नवीन जोरातराई थे। अध्यक्षता हरीराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि युके साहू प्रधानपाठक, तुलसी कंवर पंच, महेतरुराम साहू, ओमप्रकाश दीवान, जागेश्वर दीवान, रामसुंर्द साहू थे। सभी स्वयंसेवक सेवक जनसंपर्क मे लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य नशामुक्ति की जानकारी देते हुए उनसे भी जानकारी एकत्रित किया। शाम को दलनायको की बैठक हुई। द्वितीय दिवस सुबह 5 बजे जागरण 5.30 से 6.30 तक प्रभातफेरी निकाली गई। उसके बाद योगाचार्य राधेश्याम साहू द्वारा योग ध्यान प्रणायाम कराया गया। परियोजना कार्य अंतर्गत शीतला पहुँच मार्ग की सफाई महिला घाट पहुँच मार्ग की सफाई, पचरी की सफाई कार्य में स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया। बौद्धिक परिचर्चा के सत्र में रविंद्र साहू व्याख्याता द्वारा जीवन मूल्य एवं नैतिक शिक्षा पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!