Uncategorized

विंध्यवासिनी वार्ड में योग शिविर का आयोजन

योग को दैनिक जीवन में उतारने से मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है - अखिलेश सोनकर


धमतरी। विंध्यवासिनी वार्ड में चित्र अष्टगन योग केंद्र फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. दिनेश नाग के द्वारा आज योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर योगाभ्यास किया तथा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर ने कहा कि योग केवल एक दिन में सीखने की विधा नहीं है, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने से ही वास्तविक लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जब योग हमारे जीवन का हिस्सा बनता है, तभी हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की राह दिखाती है। चित्र फाउंडेशन की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों में लगातार योग शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा योग के महत्व को समझाया जा रहा है। इस दौरान पार्षद अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी,धनेश सोनकर,शिव नेताम,संतोष,नंदू लोधी, एसवारिया, दिलीप,चिंटू वाल्मीकि,गिरवर सिन्हा,वेदप्रकाश कुम्भकार, लविश,सूरज,संजू,राम उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!