Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धमतरी को बड़ी सौगात:शहरी विद्युतीकरण योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर, 1.52करोड़ की स्वीकृति मिली

शहरी विद्युतीकरण योजना में लगातार मिल रही बड़ी राशि


धमतरी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी शहर को लगातार विकास की नई सौगातें दे रहे हैं। हाल ही में धमतरी प्रवास के दौरान उन्होंने महापौर रामू रोहरा की तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने पर सहमति जताकर शहरवासियों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत धमतरी को पर्याप्त राशि नहीं मिल पाती थी, जिससे कई वार्डों में बिजली विस्तार और सुधार कार्य प्रभावित होते थे। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष सहयोग और नगर निगम के लगातार प्रयासों के कारण अब तक करीब 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 2 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसके अलावा 33 केवीए फीडर निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की बड़ी राशि प्रदान की गई। वहीं इस वर्ष भी योजना के तहत 1 करोड़ 52 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।
वार्डों में होंगे नए विद्युतीकरण कार्य
महापौर ने बताया कि स्वीकृत राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके अंतर्गत नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे, जर्जर तारों को बदला जाएगा, नई केबल लाइन बिछाई जाएगी तथा कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार धमतरी के विकास को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धमतरी लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!