Uncategorized

राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम सुंदरम का होगा दिव्य आयोजन

पखवाड़े भर तक 15 जगहों पर होगा आयोजन, भखारा भठेली से कल होगा शुभारंभ

मूलचंद सिन्हा
कुरुद । जन्माष्टमी, तीज त्यौहार एवं गणेश चतुर्थी पर कुरूद विधानसभा के 15 प्रमुख जगहों मे एक पखवाड़ा तक चलने वाले कार्यक्रम राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम सुंदरम का दिव्य आयोजन वृंदावन के प्रमुख आचार्य परम पूज्य अतुल कृष्ण महाराज के मुख़ारबिन्द से होने जा रहा है। बोल बम सेवा समिति के संरक्षक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन मे एवं विशेष सहयोग से कुरुद क्षेत्र के 15 प्रमुख गाँवों में स्वागत समितियों के साथ मिलकर यह आयोजन किया जाएगा। जिमसें समस्त धर्मप्रेमी आमंत्रित है। 6 सितंबर को जन्माष्टमी पर नगर पंचायत भखारा भठेली के रामलीला मैदान मे दोपहर 1 बजे से आयोजन का शुभारंभ होगा। उक्त जानकारी बोल बम सेवा समिति कुरूद के भानू चन्द्राकर ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!