Uncategorized

क्षमा याचना पत्र प्रतियोगिता में कु.भव्या नाहर रही प्रथम

सेंट्रल जोन नाहर महिला संगठन द्वारा किया गया आयोजन

तपस्वियों व प्रतिभागियों का किया गया सम्मान

धमतरी 5 सितम्बर (हाईवे चैनल)। सेंट्रल जोन नाहर महिला संगठन द्वारा क्षमा याचना पत्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें क्षमा याचना पत्र लिखना था उक्त प्रतियोगिता में प्रथम कु.भव्या नाहर धमतरी, द्वितीय श्रीमति सीमा नाहर धमतरी, श्रीमति रुचिका नाहर जावरा, तृतीय श्रीमति प्रेमलता भागचंद नाहर धमतरी,श्रीमति नेहा भावेश नाहर धमतरी व विशेष पुरस्कार गर्वित नाहर धमतरी, दार्शिक नाहर धमतरी रहे। इस प्रकार सांत्वना पुरस्कार रुपाली नाहर हाटपिपल्या, अंकिता अमित नाहर मनावर, श्रध्दा मुकेश नाहर जोधपुर, मंजु नाहर अजमेर, जयश्री नाहर पुणे, गुणवंती रमेश नाहर मुंबई, मोनिका मनीष नाहर उदयपुर, सारिका पूनम नाहर बीड , स्वाति नाहर विजयनगर, सीमा नाहर अजमेर, रेखा जीवन नाहर भखारा, संध्या मोहित नाहर उदयपुर, ममता देवी श्रीश्रीमाल भीलवाड़ा रहे। सभी का सम्मान किया गया। उक्त आयोजन सेंट्रल जोन नाहर महिला संगठन (छत्तीसगढ़ म.प्र.) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक अखिल भारतीय नाहर महासंघ के कार्याध्यक्ष राजेश पी .नाहर की माता श्रीमति जयाबाई पन्नालाल नाहर पुणे रहें। इस मौके पर सभी तपस्वियों का सम्मान एवं क्षमा याचना पत्र में शामिल प्रतियोगियों में सर्वश्रेष्ठ क्षमा पत्र लिखने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सेंट्रल जोन नाहर महिला संगठन की अध्यक्ष सुशीला सतीश नाहर एवं सदस्यों ने प्रतियोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त जानकारी सेंट्रल जोन नाहर महिला संगठन अध्यक्ष सुशीला सतीश नाहर ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!