Uncategorized
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार: आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब जब्त

धमतरी। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम अर्जुन में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 2 अक्टूबर को की गई। विभागीय टीम ने आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की।
कार्रवाई के दौरान सौरभ बंजारे को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त शराब की मात्रा के संबंध में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई।
प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, धमतरी द्वारा की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।