Uncategorized

18 नवम्बर को मां अंगारमोती गौधाम में होगा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन


धमतरी। गौसेवा, गौसंरक्षण और भारतीय सनातन संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम तुमाबुजुर्ग धमतरी स्थित मां अंगारमोती गौधाम में 18 नवंबर बुधवार को गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन गौ-नवरात्रि के समापन तथा गोपाष्टमी एवं अक्षय नवमी के पावन अवसर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 1.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को गोमाता का विधि-विधान से पूजन करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार गोपूजन के लिए पंडित जी सहित समस्त पूजन सामग्री की व्यवस्था गौशाला समिति की ओर से की गई है, ताकि श्रद्धालु धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सकें। गोपाष्टमी हिंदू धर्म में गौमाता की आराधना और गौसेवा का विशेष पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गौमाता का पूजन, सेवा और उन्हें भोजन कराना विशेष पुण्यदायी होता है। इसी परंपरा के अनुरूप गौधाम में सामूहिक गोपूजन का आयोजन किया जा रहा है। गौधाम पहुंचने के लिए धमतरी से जगदलपुर रोड पर अंबेडकर चौक से पुरूर की ओर जाना होगा। जगतरा टोल प्लाजा पार करने के बाद राजाराव पठार से बाएं मुड़कर लगभग पांच किलोमीटर आगे ओन्हा-कोन्हा मार्ग पर गौधाम स्थित है। धमतरी से आयोजन स्थल की कुल दूरी लगभग 25 किलोमीटर बताई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!