Uncategorized

ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया बाल दिवस, हुए विविध आयोजन

बच्चे देश के असली शक्ति और विश्व का निर्माण करने वाले है - विनोद पाण्डेय


धमतरी । ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में बाल दिवस के अवसर पर बच्चे बने अतिथि विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कु. दीक्षा खरे (अध्यक्ष, बाल एवं शिशु सदन, ज्ञान अमृत स्कूल), विशेष अतिथि चि. नवीन नायडू (उपाध्यक्ष, बाल एवं शिशु सदन, ज्ञान अमृत स्कूल), कु. अंजली गुप्ता (सहकोषाध्यक्ष, बाल एवं शिशु सदन, ज्ञान अमृत स्कूल) एवं मंच पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय एवं शिक्षक घनश्याम शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षको द्वारा भाशण, कविता, भजन, नृत्य, खेलकूद के साथ-साथ आनंद मेला का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि चाचा नेहरू कहते थे बच्चे देश के असली शक्ति और विश्व का निर्माण करने वाले है बाल दिवस हमें याद दिलाता है हमे अपने सपनो को महत्व देना चाहिए एवं अपने लक्ष्यो की ओर मेहनत करके आगे बढऩा चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की तैयारी करनी चाहिए। हमारी एक-एक कोशिश चाहे छोटी क्यो ना हो देष के भविश्य को बेहतर बनाने में योगदान देती है। विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किये गए जिसमें डिस्पोजल गेम में प्रथम निकिता बंशाली, द्वितीय कषिष पटेेल, रस्साकस्सी में पवन एण्ड ग्रुप एवं भूमिका भारत एण्ड ग्रुप, रिंग बॉल में प्रथम नोहेन्द्र सोनकर, द्वितीय परिधी दीवान, व्हील बॉल में प्रथम आरवी खरे, ग्लास बॉल गेम में प्रथम अंकिता साहू एवं दिशा सोनकर द्वितीय स्थान प्राप्त किये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती कल्पना माने, श्रीमती मनीशा अंकमवार, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती हेमलता देवांगन, श्रीमती गायत्री दुबे, कु. नेहा सिन्हा, कु. गायत्री देवांगन, कु. प्रिया शर्मा, अल्फिया शेख, अनोशी शेख, कु. पालय नामदेव, कु. नीलम साहू, कु. दीपिका पटेल, कु. मोनिका बांधे, कु. ज्ञानेश्वर धीवर, जगदीश सोनी, आदित्य दुबे, शैलेन्द्र साहू, राजेन्द्र साहू, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन रूमानी कुरेैशी एवं आभार प्रदर्शन शीतल सोनी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!