Uncategorized

भारतीय जैन संघटना महिला मंडल ने सार्थक स्कूल में आयोजित बाल दिवस उत्सव में निभाई सहभागिता

बच्चों ने रंगोली पेंटिंग और डांस में दिखाई प्रतिभा, बाल दिवस को किया एंजॉय


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सार्थक स्कूल धमतरी में बाल दिवस हर्ष, रंग और उमंग के साथ मनाया गया। भारतीय जैन संघटना महिला मंडल—अध्यक्ष श्रीमती संगीता गोलछा, संरक्षक श्रीमती सरला पारख, श्रीमती गौरी लोढा एवं श्रीमती अंजू लोढा ने सार्थक स्कूल पहुंचकर सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा की। विशेष बच्चों को मिठाई, फल और उपहार प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश लोढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली, पेंटिंग्स, चाचा नेहरू का चित्र, इंद्रधनुष, रंगीन गुब्बारे, फ्लावर्स, गिफ्ट पैकेट की कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। अध्यक्ष संगीता गोलछा ने चाचा नेहरू के जीवन और बाल-प्रेम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विशेष बच्चों की मासूम मुस्कान ही समाज की असली ताकत है। सरला पारख, गौरी लोढा और अंजू लोढा ने बच्चों की प्रतिभा और कलात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे की अद्भुत क्षमता रखते हैं।चंद्रप्रकाश लोढा ने बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की इच्छा शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके हर प्रयास में खुशी और सीख का सुंदर संदेश छिपा है। विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों के ऑटो किराया हेतु श्रीमती संगीता गोलछा, श्रीमती अंजू लोढा एवं चंद्रप्रकाश लोढा, तथा श्रीमती गौरी लोढा द्वारा सहयोग राशि प्रदान की गई। सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बाल दिवस के कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लोढा, सुभाष मलिक, मैथिली गोड़े, देविका दीवान, काजल रजक, सुनैना गोड़े, सकीना बाघमारे, परवीन शेख, बिमला तिवारी, शकुंतला सोनी, प्रेमबती साहू की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!