छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए शत्रुहन साहू, हुआ जगह-जगह स्वागत

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद चुनाव में अधिवक्ता शत्रुहन साहू ने शानदार विजय दर्ज करते हुए सदस्य पद पर कब्जा किया,उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद 14 नवम्बर को अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठन,एवं अनेक समुदायों ने पूरे उत्साह के साथ उनका जगह जगह स्वागत किया, मकई चौक धमतरी में पूर्व विधायक लेखराम साहू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सिहावा चौक में महापौर की टीम ने उनका सम्मान किया,इसके बाद शिवाजी नगर के पास सामाजिक नागरिकों ने , कर्मा चौक में साहू समाज ने बिलई माता मंदिर परिसर में किसान संघ ने तथा घड़ी चौक में ओबीसी संयोजन संघ के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया,गोलबाजार में मुस्लिम समाज ने पुष्पमालाओं के साथ अभिनंदन किया।। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विजय रैली के दौरान शत्रुहन साहू ने कहा कि यह जीत मेरी व्यक्तिगत प्रयास की नहीं पूरे अधिवक्ता समाज की सामूहिक शक्ति की जीत है,उन्होंने कहा कि विधि व्यवसाय केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और न्याय के बीच की मजबूत कड़ी है,अधिवक्ता शब्दों से नहीं बल्कि अपने आचरण व कर्तव्यनिष्ठा से पहचान बनाते हैं।

