सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पार्षद व एमआईसी मेंबर हिमानी साहू ने निभाई सक्रिय सहभागिता

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया गया। पेंशन, राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई।शिविर का उद्देश्य वार्डवासियों को उनके क्षेत्र में ही शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान में भी नागरिकों तक जनकल्याणकारी सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने और समस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।महापौर जगदीश रामू रोहरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में वार्ड पार्षद एवं सभापति, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, नगर निगम धमतरी, श्रीमती हिमानी भागवत साहू ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने स्वयं अपनी स्कूटी से वार्ड के बुजुर्ग नागरिकों को शिविर स्थल तक पहुंचाया तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष निराकरण के लिए आवश्यक पहल की।
श्रीमती हिमानी भागवत साहू ने कहा कि, वार्डवासियों की सुविधा और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि उन्हें वार्ड में ही आवश्यक शासकीय सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध हों।शिविर में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवाओं की उपलब्धता और समस्याओं के निराकरण की इस पहल का लाभ उठाया।
