Uncategorized

लाल बगीचा वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ जनों के द्वारा किया गया

 

धमतरी/ लालबगीचा वार्ड में सामुदायिक भवन 5 लाख के लागत कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर महापौर विजय देवांगन के मुख्य आतिथ्य,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,वार्ड पार्षद बिसन निषाद के विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वार्ड पार्षद एवं वार्डवासीयो ने महापौर से सामुदायिक भवन की मांग की जिसका भूमि पूजन किया गया।सामुदायिक भवन की भूमि पूजन होने पर वार्डवासियों ने महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,आयुक्त विनय पोयाम,लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष राजेश ठाकुर,वार्ड पार्षद बिसन निषाद एवं पूरे नगर निगम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है। भूमि पूजन के पश्चात संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर देवांगन ने कहा की लालबगीचा वार्ड मे सामुदायिक भवन निर्माण के बाद क्षेत्र एवं वार्डवासियों को अपने मांगलिक कार्यक्रम करने और अन्य कार्यक्रमों के लिए काफी सुविधा प्रदान होगी। एक ओर जहां सार्वजनिक भवन के अभाव होने से निजी संचालकों द्वारा लाखों रुपए का किराया वसूला जाता है। इस भवन के निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी और बहुत जल्द है यह भवन लोगों की सेवा के लिए तैयार होगा,सामुदायिक भवन निर्माण से वार्डवासियों एवं आसपास के लोग इसका उपयोग विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों के रूप में भी कर सकते हैं।इस दौरान वार्ड इंजीनियर कमलेश ठाकुर,मनीष साहू,शेखर नाग,ब्रह्मानंद नाग,आर्यन चंदेल, लालचंद महिलांगे,जोहरू नेताम, कामिनी निषाद,पारो नाग,सावित्री ढीमर,बिसाहीन ध्रुव,गीता शर्मा,कौशिल्या,पुनिता,नंद साहू,राजू साहू,शिव ढीमर,ललू ढीमर,कन्हैया,रामाधार , सहित वार्डवसी उपस्थित  धे  ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!