Uncategorized

अमलतास पुरम में होली मिलन समारोह आयोजित,धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश ने कहा सामूहिकता में ही समाहित है त्यौहारों की खुशियां

धमतरी-: शहर के संभ्रांत कॉलोनीयो में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को समय-समय पर आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले अमलतास पुरम में होली के एक दिवस पूर्व रात्रि में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सार्वजनिक कार्यों को गति प्रदान करने वाले समाज सेवी एवं धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं देकर कहा कि आज का समाज व्यक्ति केंद्रित होकर खंडित होते जा रहा है जो आने वाले भविष्य के लिए चिंता का विषय है लेकिन सामूहिकता के साथ किया गया सार्थक आयोजन त्योहारों की खुशियों को कई गुना बढ़ा देती है इसलिए हम सब सनातन परंपरा के तीज, त्योहारों को आपस में मिलकर प्रेम भाईचारा के साथ एकता के सूत्र में बंटे हुए आगे बढ़ाएं इसे ही सर्वत्र सुख समृद्धि एवं खुशी का संचार होगा और यही हमारे पर्व एवं त्यौहार का शुभ संदेश भी है।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद कुलेश सोनी, समाजसेवी लक्की डागा,हीरा पंजवानी ,विक्की मुंजवानी , सूखी कोटवानी , प्रकाश चिमनानी , रमेश शर्मा , विनोद खंडेलवाल , गोधू ददलानी , राजू भालेकर नरेश शमनानी ,श्रीश्रीमल एवम् कॉलोनी की सभी महिलाए
सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!