Uncategorized

अछोटा में आयोजित हुई नशा मुक्ति व कानून-व्यवस्था विषयक जनसंवाद बैठक

एएसपी ने ग्रामीणों से की सीधी चर्चा,अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही का दिया आश्वासन

गांव में महिला कमांडो गठन,नियमित पेट्रोलिंग व संदिग्ध प्रवासियों की सूचना देने की गई अपील

पुलिस अधीक्षक सूरजसिंह परिहार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा के नेतृत्व में दिनांक ग्राम अछोटा (थाना अर्जुनी क्षेत्र) में एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पुलिसिंग जनसंवाद बैठक आयोजित की गई।इस बैठक का उद्देश्य गांव में अवैध शराब बिक्री, नशा की समस्या, अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और सामुदायिक सहयोग से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना था.ग्रामवासियों द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गांव में अवैध रूप से शराब बेचने की गतिविधियाँ की जा रही हैं, जिससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और गांव का माहौल बिगड़ रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया कि गांव में शीघ्र ही महिला कमांडो दल का गठन किया जाएगा, जिससे महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त पहल की जा सकेगी।श्री चंद्रा द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि किसी संदिग्ध या अवैध प्रवासी की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 पर सूचना दें। यह राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। जगह-बदल बदलकर अवैध शराब बेचने वाले आरोपी भूपेन्द्र कुमार देवांगन पिता डेरहा राम देवांगन 34वर्ष अछोटा के कब्जे से 12 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 960 रुपये बिक्री रकम 500 रु० कुल 1460 रुपये जप्त कर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया जो जगह बदल बदलकर अवैध शराब बिक्री कर रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!