Uncategorized

बोरझरा में रतनजोत के बीज खाकर दो दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, जिला अस्पताल मे उपचार जारी

धमतरी – बोरझरा में रतनजोत के बीज खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए। रतनजोत खाने बच्चों को उल्टी और चक्कर की शिकायत हो रही है।परिजनों ने बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा लाया है जहां से सभी बच्चों को धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बोरझरा में दो दर्जन से भी ज्यादा बच्चे शाम को खेलते खेलते रतनजोत का बीज खा लिया जिसके कारण उल्टी,चक्कर आने से सात बच्चों की सेहत बिगड़ गई है जिससे घबराए परिजनों ने बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं जिला अस्पताल में सभी बच्चों का उपचार जारी है।बच्चों की सेहत खराब होते देख गांव के पत्रकार राजेश रात्रे ,नारायण लाल सिन्हा,महेश यादव, ने परिजनों को प्रेरित कर अस्पताल भेजा।युवाओं ने बताया कि कल गांव में मड़ाई का कार्यक्रम है जिसके कारण ज्यादातर परिजन घर में रखकर ही उपचार करवाने के पक्ष में थे।वहीं जागरूकता दिखाते हुए नारायण सिन्हा एवं महेश यादव ने सभी परिजनों को समझा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने कहा जहां बच्चों की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!