Uncategorized

इनरव्हील डे पर इनरव्हील क्लब द्वारा सेनिट सिटी में किया गया भव्य आयोजन

इनरव्हील डे के अवसर पर इनरव्हील क्लब द्वारा सेनिट सिटी में भगवान श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल के पावन सान्निध्य में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जागृति दोशी, रश्मि श्रीवास्तव, ओमलता राठी, ममता लुंकड़, मनीषा साहा, आईपीपी माला महावर, हेमल दोशी, पायल गोयल, सीमा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, प्रिया पंजवानी, वंदना जैन, रितु लुनावट, पिंकी खंडेलवाल, पूनम मित्तल, शिल्पी खंडेलवाल, कामना जैन, दिशा महावर, बबीता गोयल, रूपल जैन, जागृति गोयल, शोभा मगर, अनु नंदा, कृष्णा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, मीना खंडेलवाल, माया खंडेलवाल, प्रियंका अग्रवाल, डॉ. आराधना गुप्ता, सुधा शर्मा, अनीता मित्तल, रूपा मित्तल एवं सरिता अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान एक निर्धन महिला को साइकिल का दान भी किया गया, जिसका प्रायोजन गुरुनानक स्टोर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनवरी माह की बर्थडे गर्ल्स का केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष सुधा अग्रवाल एवं सचिव नेहा लाठ के कुशल नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं स्मरणीय रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रुति अग्रवाल द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!