Uncategorized

यादों का सफ़र: डीपीएस कक्षा बारहवीं क़े विद्यार्थियों का हुआ विदाई समारोह

दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में कक्षा बारहवीं सत्र 2025–26 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम खुशियों, स्मृतियों और आत्मीय विदाई का सुंदर संगम रहा, जिसमें विद्यार्थियों के विद्यालय जीवन की अनगिनत यादें सजीव हो उठीं।कार्यक्रम की शुरुआत ढोल की मधुर थाप पर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के भव्य स्वागत से हुई, जिससे उत्सवमय माहौल बन गया। भव्य जैन द्वारा दिए गए भावपूर्ण वक्तव्य ने सभी को भावुक कर दिया। कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग और उल्लास भर दिया। मनोरंजक खेलों ने आपसी सौहार्द एवं आनंद के क्षण प्रदान किए।विद्यार्थियों द्वारा आयोजित रैंप वॉक ने कार्यक्रम में आकर्षण जोड़ा, जिसमें उनका आत्मविश्वास एवं विद्यालय के प्रति गर्व स्पष्ट रूप से झलका। स्मृति-चिह्न स्वरूप कक्षा बारहवीं के शिक्षकों सहित बैच 2025–26 की छायाचित्रयुक्त फ्रेम भेंट की गई। वहीं विद्यार्थियों ने निदेशकगण एवं शिक्षकों सहित सामूहिक फोटो फ्रेम भेंट कर इस पल को अविस्मरणीय बना दिया। इस अवसर पर विभिन्न उपाधियाँ भी प्रदान की गईं। देवदुत्ता गुहा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती कांति नायर ने अपने स्नेहपूर्ण एवं भावनात्मक संबोधन से सभी को भावुक कर दिया। प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को उत्तम मानव बनने की प्रेरणा देते हुए जीवन में सदैव सही मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
निदेशक धीरज अग्रवाल एवं श्रीमती निधि अग्रवाल तथा समन्वयक सतप्रीत सिंह धनजल एवं रोहित कुमार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!