Uncategorized

बिरेझर में पकड़ाया जुआ,5 जुआरियों से 19500 रूपये जप्त

पुलिस चौकी बिरेझर द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम सिर्री सिवनी के बीच खार में आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया,जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआ खेल रह थे,मिलने पर 5 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 19500 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर चौकी बिरेझर थाना कुरूद में धारा 03(2) छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम एवं जुआ पकड़ने के दौरान जुआरियों द्वारा हुड़दंग कर शांति भंग करने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधक धाराओं 170/ 125,135 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पकड़े गए जुआरियों में अमित कुमार साहू पिता छोटूराम साहू 27 वर्ष,घनश्याम ध्रुव पिता स्व. बुधराम ध्रुव 26 वर्ष,टेंकुराम साहू पिता नंदकुमार साहू 27 वर्ष , पन्नालाल साहू पिता स्व. पतिराम साहू उम्र 30 वर्ष,गिरीश चंद्राकर पिता बुद्धदेव चंद्राकर 37 वर्ष सभी निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी है.उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उनि.अजय सिंह,प्रआर० हेमु साहू,शेष नारायण पाण्डे सहित चौकी बिरेझर पुलिस स्टॉफ की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!