Uncategorized

भखारा में मनाया गया चांवल उत्सव, हितग्राहियों के साथ शामिल हुई नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन

राशन कार्डधारी परिवारों को एक साथ मिल रहा तीन महीने का चावल


भख्रारा। छत्तीसगढ़ में जून 2025 प्रारंभिक दिनों में चावल उत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में भखारा में चांवल उत्सव मनाया गया। जिसमें हितग्राहियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन शामिल हुई। ज्ञात हो कि इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून,जुलाई और अगस्त के इन तीनों महीनों का चावल एकमुश्त वितरित किया जा रहा है। राज्य शासन ने इस उद्देश्य से प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है. सभी दुकानों में चावल का भंडारण का काम तेजी से जारी है ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। अफसरों का कहना है कि इस पहल से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसी कड़ी में भखारा भठेली के राशन दुकानों में चावल का वितरण दुकान स्तर की निगरानी समिति की उपस्थिति में हो ।और प्रत्येक लाभार्थी को ई-पॉस मशीन द्वारा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के पश्चात ही चावल प्राप्त हो. साथ ही लाभार्थियों को वितरित चावल की पावती रसीद अनिवार्य रूप से दी जाए. उत्सव में विभिन्न हितग्राही सहित जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। एकमुश्त चांवल पाकर राशन कार्ड धारकों के चेहरे पर मुस्कान थी। लोग उत्साह पूर्वक चांवल लेने आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!