Uncategorized

संविलियन सहित विभिन्न मांगो को लेकर मितानिन संघ ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन


धमतरी। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ द्वारा प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में जिला कार्यालय पहुंचे मितानिनो ने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के लिये मोदी की गारंटी 2023 घोषणा पत्र में घोषणा किया गया था कि मितानिन कर्मचारियों मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्क डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोआर्डिनेटर के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि किया जायेगा एवं मितानिन कर्मचारियों को एनएचएम अंतर्गत संविलियन किया जायेगा। लेकिन इसके विपरीत प्रशासन द्वारा पुन: मितानिन कार्यक्रम के संचालन के लिये निजी संस्था एनजीओ को दे दिया गया है। जिससे प्रदेश के सभी मितानिन कर्मचारियों में निराशा है। मितानिन संघ की मांग है कि मोदी की गारंटी घोषणा को पूर्ण कर सभी मितानिन कर्मचारियों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि एवं एनएचएम अंतर्गत संविलियन किया जाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!