Uncategorized
कुरूद में भानु चन्द्राकर सहित 5 एल्डरमेन की हुई नियुक्ति
नपा. अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने दी बधाई, जताया मुुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व कुरुद विधायक का आभार

कुरुद। राज्य शासन द्वारा नगरपालिका परिषद कुरूद में नामांकित पार्षदगण(एल्डरमेन) की नियुक्ति की गई है। जिसमें भानु चन्द्राकर, खिलावन यादव, चन्द्रकुमार (नंदु) चन्द्राकर, खिल़ेश्वर (खिल्लू) देवांगन, महावीर साहू की नियुक्ति की गई है। जिस पर नगरपालिका कुरूद के अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने उपाध्यक्ष, सभापतियों, नेता प्रतिपक्ष, परिषद के सभी पार्षदों, नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारीगणो की ओर से बधाई दी है। उक्त नियुक्ति हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक अजय चन्द्राकर, सांसद रूपकुमारी चौधरी का आभार व्यक्त किया गया।


