Uncategorized

लेडिस क्लब ने मनाया अपना 40 वा वार्षिकोत्सव, महापौर,सभापति और पार्षदो का किया सम्मान

लेडीज क्लब धमतरी के तत्वावधान में दिनांक 9 मार्च 2025 को हरदिहा साहू समाज भवन में लेडिस क्लब ने अपना 40 व वार्षिकोत्सव नवनिर्वाचित महापौर सभापति और 40 पार्षद गणों का सम्मान कर अभिनंदन समारोह के रूप में मनाया. महापौर, सभापति एवं दीपक सोनकर को पगड़ी पहनाकर शाल श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा समस्त पार्षद गणों पत्रकार बंधुओ का साल और श्रीफल के साथ सम्मान हुआ इस अवसर पर स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष श्रद्धा कश्यप प्रतिवेदन काजल सिंहा ने दिया। संचालिका उषा गुप्ता ने 40 वर्ष से स्थापित नगर की अत्यंत सेवाभावी संस्था के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए विशिष्ट गतिविधियों की जानकारी दी। महापौर रामू रोहरा ने कहा जो संस्था 40 वर्ष तक सतत सेवा कार्यों में लगी हुई है निश्चित ही उसके अंदर सेवा के अद्भुत संस्कार हैं और और मातृशक्ति जब सम्मान और संस्कार समाज को देती है तो यह अपने आप में ईश्वरी तोहफा के बराबर होता है समकक्ष होता है. सभापति कौशल्या देवांगन ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लेडिस क्लब की अभिनंदन समारोह की प्रशंसा की. पार्षद दीपक सोनकर ने भी अपने बहुमूल्य वक्तव्य दिया.कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स में कुशल जैन चंद्रकार, राकेश चंदवानी,हिमानी साहू प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे उन्हें लेडिस क्लब द्वारा पुरस्कार भेंट किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन कामिनी कौशिक तथा आभार साधना साहू कोषाध्यक्ष लेडीज क्लब ने किया इस दौरान कामिनी कौशिक,ऊषा गुप्ता,श्रद्धा कश्यप ,काजल सिंहा,साधना साहू,तनूजा सेन,रचना नायडू,पूनम सिंह, मंजू सेन, सीमा, देविका,सबीना,माधवी,रेनू , मंजू महावर, संतोष लखोटिया, ज्योति गुप्ता, बीना नायडू,भारती नायडू,शिरीन हाजमी,शुभ्रा गौर,नीता रनसिंह,नीता अजमानी,आशा गुप्ता,गायत्री साहू ,शारदा साहू, बबली राजोरिया,बलजीत आनंद,लीला शर्मा,चंदा शर्मा,आरती कौशिक,हरजीत कौर,सरला खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!