Uncategorized

राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में मातृशक्तियों का योगदान महत्वपूर्ण : रंजना साहू

गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसीं में आयोजित विश्व महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व विधायक

धमतरी- गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसीं में विश्व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि संतकिरण साहू, विजयलक्ष्मी गंजीर शामिल हुई। आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन विद्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अवसर में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल सहित मनोरंजक कार्यक्रम किया गया। उपस्थित सभी मातृशक्तियो को अपने जिम्मेदारी के साथ मजबूत राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में व परिवार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ने की बात कहते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनके प्रति सम्मान बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान में पहचान बनाने व सम्मान करने के लिए समर्पित यह दिवस मातृशक्तियों के लिए वरदान के समान है, जिसमें नारीशक्ति की पहचान छिपी हुई हैं । श्रीमती साहू ने इतिहास के पन्नों को प्रदर्शित करते हुए बताया कि जिस तरह ईसापूर्व सिंधुघाटी सभ्यता में भारतीय समाज मातृसत्तात्मक था इसी तरह आज भारत फिर से मातृसत्तात्मक राष्ट्र बन रहा है इसके लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मातृशक्तियों के वंदन के लिए नित प्रतिदिन अनेक योजनाएं लागू कर रही है जो की नारी शक्ति को समर्पित है। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व खेल में जिसके अंतर्गत सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में राधिका सिंहा प्रथम, नीता साहू द्वितीय, माला गजेंद्र तृतीय, मोमबत्ती जलाओं प्रतियोगिता में सीता साहू प्रथम, भुनेश्वरी साहू द्वितीय, सोनिया ध्रुव तृतीय, टिकली लगाओ प्रतियोगिता में भावना शांडिल्य प्रथम, अंजलि साहू द्वितीय, मेहंदी प्रतियोगिता में गायत्री साहू प्रथम, छाया साहू द्वितीय, साधना साहू तृतीय, सुई धागा प्रतियोगिता में नेमिन निषाद प्रथम, सोनिया ध्रुव द्वितीय, अंजलि साहू तृतीय, फुगड़ी प्रतियोगिता में सोनम यादव प्रथम, खिलेश्वरी द्वितीय, दमयंती तृतीय, कुर्सी दौड़ में रेखा गजेंद्र प्रथम, धामिन देवांगन द्वितीय, हीरमंतीन तृतीय, बैलून फुलाना एवं फोड़ना प्रतियोगिता में राधिका सिंहा प्रथम, छाया साहू द्वितीय, सोनम यादव तृतीय स्थान अर्जित किए। सभी विजयी विद्यार्थियों को अतिथियों के कर शकमलों से पुरस्कार वितरण किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं एवं मातृशक्तियां उपस्थित थी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!