Uncategorized

आँख में मिर्ची पावडर डालकर मारपीट करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

21 जनवरी की शाम प्रार्थी मोहम्म्द अयाज व दोस्त
अतिक कुरैशी के साथ होटल गए थे और होटल में खाना खाने के बाद प्रार्थी वापस घर दानीटोला जा रहे थे कि शाम करीबन 7:45 बजे रास्ते में साहिल उर्फ मुंडन गौली निवासी रिसाईपारा धमतरी का रहनेवाला प्रार्थी व उनके भाई व दोस्त को साहिल गौली रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांगा प्रार्थी साहिल गौली को बोला कि मैं तुम्हे पैसा क्यु दूंगा पैसा नही है नही दूंगा कहकर प्रार्थी साहिल को पैसा नही दिया इस बात पर साहिल गौली प्रार्थी को मां बहन की अश्लील गाली गलौज देकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात से मारपीट किया और आँख में मिर्ची पावडर छिड़क कर भाग गया।मारपीट करते समय प्रार्थी का भाई मोहम्मद अयाज और अतिक कुरैशी झगडा को देखे वे छुड़ाए हैं, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी का पता तलाश कर आरोपी साहिल गौली को पकड़कर पूछताछ करने पर जिन्होने जुर्म करने पर आरोपी द्वारा अपराध अपराध करना स्वीकार किया जिस पर
थाना सिटी कोतवाली में धारा126(2),296,115 (2), 351 (2), 119 (1) भा०न्या०स० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को
विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त गिरफतार आरोपी आदतन अपराधी है,अगामी त्यौहार के मद्देनजर तत्काल जेल भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.हरिशंकर सिन्हा, आरक्षक सुरेंद्र डडसेना, महेश्वर ध्रुव का योगदान था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!