गांवों का समग्र विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की आधारशिला है : रंजना साहू
ग्राम लोहरसी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

धमतरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत लोहरसीं के बाजार चौक स्थित कलामंच के सामने प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने किया।विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, पूर्व सरपंच देवसिंग साहू, पूर्व उपसरपंच डॉ. देवनारायण गजेन्द्र एवं सोसायटी अध्यक्ष संतराम साहू उपस्थित रहे। भूमिपूजन के उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की आधारशिला है, बाजार चौक में बनने वाला यह शेड ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार गांव-गांव में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती महेश्वरी राजेन्द्र गजेन्द्र, उपसरपंच चन्द्रहास साहू, प्रेम लाल साहू , घासी सिन्हा , चंदूलाल साहू, विक्रम साहू, विजयलक्ष्मी साहू, देवव्रत नेताम, कौशल साहू, देवकी ध्रुव, नंदिनी निर्मलकर, विद्या साहू, सावित्री सिन्हा, मालती साहू, गैंदलाल साहू, ओंकार सोनवानी, दुजरराम साहू, खुशबु जगताप, ज्योति साहू, सरिता साहू, भीष्मा सोनकर, दीपक सोनकर, भूपेन्द्र शंडिल्य, कुलेश्वरी सिन्हा उपस्थित रहे।
